Oplus_16908288
राम नारायण शुक्ल अकहानी आंदोलन के बहुत शुरुवाती दौर के महत्वपूर्ण कथाकारों में से एक थे । अल्पायु में ही दिवंगत हो गए मगर साहित्यिक दखल के लगभग दस वर्षों के दौरान लिखी गई उनकी कहानियां काफी महत्वपूर्ण रही हैं । हालांकि आलोचकीय दृष्टि से उनकी कहानियों पर चर्चा बहुत कम हुई। अभी हाल में उनकी कहानियों का नया संकलन “अक्षरों के बीच” प्रकाशित हुआ है।
आज पढ़ें उनकी कहानी “किसी शनिवार को” जो उनके इसी नाम से पूर्व प्रकाशित संग्रह से ली गई है।
संपादक
ठीक बारह बज रहे थे।
जहाँ मैं खड़ा था, वहाँ वे ठिगना-सा नेपाली दरवान साफ-साफ दिख रहा
था। लेकिन उस हालत में बहुत देर तक खड़ा रह सकता मेरे लिए सम्बय नहीं
मैं थम-ते पान पर बैठ गया। लेकिन बैठे रह सकना भी बहुत देर तक संव नहीं हुआ। आसमान की ओर दृष्टि टिकाए हुए ही लेट गया।
जनवरी के दिन थे और ठंडक थी। वों कलकले में जनवरी के दिनों में भी बारह बजे दिन को ठंडक की कल्पना नहीं की जा सकती, लेकिन आसमान में बहुत सारे बादल थे और धूप का एक टुकड़ा तक दूर-दूर तक नहीं था।
लेटे हुए मुझे ठंड लग रही थी। मैं एक नीजी-सी पैण्ट व सफेद हाफ कमीज पहने था। ठीक यही ड्रेस मैंने पंद्रह दिन पहले होनेवाले अपने कोकेन में भी पहनी थी। लोगों ने गाउन पहने थे, फोटो खिचवाए और सारा दिन शहर को बर्थात करने की असफल चेष्टा करते रहे थे।
मैं किसी बासी अखबार की तरह सर्टीफिकेट बगल में दवाए हाडिङ्ग हॉस्ट लौट आया था। सारा दिन या तो सोता रहा था या विगरे चीता रहा था। उन दिनों भी बारमोनार के साली दिनो मेरे कमरे की सजावट का एक बंग थे। दूसरी कोई सिगरेट न मैं तब पीता था और न जब ।
लेकिन आज सुबह मेरे पास सिगरेट तक के पैसे नहीं थे। लेकिन इसमें कोई फर्क नहीं पड़ता था, क्योंकि मेरे पास सौ रुपये का एक
बियरर चेक था। कोई भी बन वा ट्राम पकड़कर लायन बैंक की चौरंगी बांच तक बाना था और वैसे थे।
सुबह मैं काफी देर से उठा था और फिर काफी देर तक स्नान किया था। व्यारह बजे जब मैं हॉस्टल से निकला, उस समय मौसम बहुत अच्छा था। मैंने दू
किती ग्रनिवार को / 171
बी’ बस पकड़ी थी और ऊपर के तल्ले में आराम से बैठ गया था। बस में भीड़ बिलकुल नहीं थी और ऊपर के तल्ले की सबसे आगे वाली सीट पर बैठकर मुझे – बहुत अच्छा लग रहा था।
उस समय ठीक पौने बारह बज रहे थे, जब मैं पैसे के इंतजार में बड़ी बेसब्री से काउंटर के सामने खड़ा था। अस्सी रुपये मुझे किसी को देने थे और बाकी बीस रुपये भी मैंने मन-ही-मन खर्च कर डाले थे।
लेकिन पैसे को न आना था और न वह आया। चेक डिसआनर होकर लौट आया। चेक प्राप्त करने से लेकर इस क्षण तक, क्षण भर के लिए भी मेरे मन में तस्वीर का यह पहलू नहीं आया था।
चेक वापस लेते समय मेरा हाथ हल्के-से काँप गया था। और तभी पहली बार मैंने महसूस किया था कि आज जाड़ा है।
शायद जिस क्षण मेरा चेक पास किया जानेवाला था और सिगनेचर टैली नहीं कर रहे थे, उसी क्षण मौसम बदल गया था।
यदि आज शनिवार न होकर कोई दूसरा दिन होता तो कुछ किया जा सकता था, मैंने सोचा। लेकिन आज शनिवार था। और यही नहीं कि आज शनिवार था, बल्कि कल इतवार भी था।
फिर भी चेक हाथ में लिये बहुत देर तक सोचता हुआ-सा मैं खड़ा रह गया था। आज यह जरा भी याद नहीं कि उस दिन उस समय क्या सोच रहा था।
ठीक बारह बजे मैं बैंक से निकला था और रास्ता पार कर सामने मैदान में आ गया था।
घास में लेटे हुए मेरी इच्छा बार-बार रोने की हो रही थी। जीवन में पहली बार मैंने एक अजीब-सी असहायता का अनुभव किया था।
करीब आठ साल पहले की यह बात है। लेकिन उससे भी पहले से मैं ईश्वर में विश्वास नहीं करता। लेकिन उस क्षण पहली बार मुझे लगा था कि ईश्वर में विश्वास करना कितना सुविधाजनक होता है, खासकर किसी ऐसे व्यक्ति के लिए जिसका कोई अभिभावक न हो।
साठ लाख आदमियों के उस शहर में मेरा कोई अभिभावक न था। मैं जरूर कुछ लोगों का असफल अभिभावक था।
ईश्वर की सत्ता में विश्वास न होना, अभिभावकहीन होना व असफल अभि-भावक होना ये तीनों कितनी भयानक बातें हैं, इसे आप केवल अनुभव से ही जान सकते हैं।
आसमान की ओर ताकता हुआ मैं घास पर लेटा था। चेक कागज के किसी बेकार टुकड़े की तरह मेरी जेब में पड़ा हुआ था। इस बात का अहसास मुझे अंदर तक छेद रहा था कि अब सोमवार से पहले कुछ भी नहीं हो सकता।
कुछ भी नहीं हो सकता सिवाय इसके कि मैं पैदल ही हाडिग होस्टल लौट जाऊँ। यह सोचकर कि पैसे तो मिलने ही हैं, मैंने वापस लौटने का बस या ट्राम का किराया तक नहीं बचाया था।
मैदान के उस हिस्से में कुछ चने-मूंगफली बाले व कुछ भिखारी बैठे थे। उनमें से अधिकांश काफी कपड़ों से लदे हुए थे, यद्यपि वे काफी फटे-पुराने और जर्जर थे। लेकिन है तो, मैंने सोचा और मेरा ध्यान अपनी सफेद हाफ कमीज की बोर गया।
यदि चेक कैश हो गया होता तो शायद मैं मैदान के इस वाहियात से कोने में न लेटता। बब तक मैं एस्प्लेनेड लौट गया होता। शायद जूक-बक्स में एक-दो रिकार्ड भी बजाए होते ।
लेकिन अब सब कुछ बदल गया था और सोमवार के पहले कुछ भी नहीं किया जा सकता था। इतनी बड़ी राहत का दिन इतबार भी कमी खल सकता है, इसका अनुभव उस दिन मुझे पहली बार हुआ।
मैं वैसे ही लेटा हुआ था कि मेरे बहुत करीब आकर एक पान-बीड़ी-सिगरेट बाला बैठ गया। पहले तो मैंने उसकी ओर विशेष ध्यान नहीं दिया, लेकिन फिर शायद ऊबकर ही मैंने उसके चेहरे को गौर से देखा।
लेकिन गौर से देखने को था भी क्या। वह मेरा परिचित नहीं था और सिग-रेटें उधार नहीं मिल सकती थीं।
थोड़ी देर बाद ही उसके परिचित किसी मूंगफली वाले ने उसे आवाज दी और बह उठकर चला गया।
लेकिन इसी बीच न जाने कहाँ से मेरी बगल में एक बूढ़ा-सा आदमी आकर बैठ गया था। मैंने उसे आते हुए नहीं देखा था और न बैठते हुए ही। जब पहली बार मैंने उसे देखा, वह इत्मीनान से मेरी बगल में बैठा सिगरेट पी रहा था। उसके हाथ में चारमीनार का एक पैकेट था, जिसे मैंने हसरत से देखा।
केवल चारमीनार के पैकेट को ही नहीं, मैं उसे भी ध्यान से देख रहा था। वह एक पुराना-सा कोट-पतलून पहने था व उसके हाथ में चमड़े का एक बड़ा-सा हैण्डबैग था। उसकी उम्र साठ से कुछ अधिक ही रही होगी और चेहरे पर झुरियाँ आ गई थीं। यह मेरे ही बराबर लम्बा था यानी कि करीब छः फीट और शरीर की गठन भी कुछ-कुछ मेरे ही जैसी थी। चेहरा मुझसे मिलता तो नहीं था, लेकिन बहुत अन्तर भी नहीं था। कौन जाने, उसकी उम्र तक पहुंचते-पहुंचते मैं भी वैसा ही दिखने लगूं।
चेहरे-मोहरे से वह बिलकुल भारतीय लगता था। लेकिन यह अनुमान लगा सकना बहुत ही मुश्किल था कि वह किस जाति, धर्म मा प्रान्त का था। उसके चले जाने के बाद या आज भी मैं इस बात को निश्चित रूप से नहीं कह सकता, क्योंकि चाहकर भी मैं इस बारे में कोई अनुमान नहीं लगा पाया था। हम लोगों में जो कुछ भी थोड़ी-बहुत बातें हुई थीं, वे अंग्रेजी में ही हुई थीं और उसका अंग्रेजी शब्दों का उच्चारण वैसा ही था, जैसा कि आम भारतीयों का होता है।
अचानक न आने क्यों शायद अपनी ऊब को छिपाने के लिए ही मैंने पाकेट से बैंक निकाल लिया व उसे गौर से देखने लगा। वैसे गौर से देखने के लिए उसमें था भी क्या ।
“आपको ठंड नहीं लगती ?” अचानक उसके मुँह से यह वाक्य सुनकर मुझे आश्चर्य हुआ ।
“नहीं !” मैंने बड़ी रुखाई से कहा। सहानुभूति की सतही शब्दावली मुझे कभी अच्छी नहीं लगती ।
लेकिन दूसरे ही क्षण उसके चेहरे की ओर देखकर मुझे अपनी रुखाई पर आश्चर्य हुआ। मुझे लगा उसके पूछने में सहानुभूति ही थी, इसके सिवा कुछ भी नहीं ।
मैंने चेक मोड़कर जेब में रख लिया और पहली बार प्रत्यक्ष रूप से उसकी ओर देखा ।
बह एक सिगरेट से दूसरी सिगरेट जला रहा था।
“सिगरेट मैं भी पीना चाहता था।” मैंने उसकी ओर देख, मुस्कराने की
चेष्टा करते हुए कहा ।
“ओ यस !” उसने चारमीनार का पैकेट मेरी ओर खिसका दिया और खुद भी कुछ और करीब खिसक आया ।
पैकेट में कुल तीन सिगरेटें थीं। मैंने सिगरेट निकाली व माचिस के लिए उससे कहा ।
“उसने अपनी जलती हुई सिगरेट मेरे हाथ में दे दी।”
“तुम बहुत उदास दिख रहे हो।” उसने सामने की बैंक की बिल्डिग की ओर
देखते हुए कहा।
मैंने कुछ कहा नहीं। बेबसी से उसके चेहरे की ओर देखा।
“तुम्हारी चेक कैश नहीं हुई और तुम्हें पैसों की बहुत जरूरत है! “
“जी ! लेकिन आपको यह सब…”
वह हँसा । “तुम बातचीत बिलकुल पुरानी स्टाइल से कर रहे हो। आओ, हम लोग नए सिरे से, नए तरीके से बातें करें।”
मैंने कुछ नहीं कहा।
“तुम्हें पैसों की बहुत जरूरत है !”
“जी !” मैंने आतंक से उसके चेहरे की ओर देखते हुए कहा। सामने लायड्स बैंक की बिल्डिग बदली के कारण कुछ मटमैली-सी लग रही रही थी।
करीब एक बज रहा था। चारों तरफ ट्रामें व बसें दौड़ रही थीं और शहर में कहीं भी बदली का प्रभाव नहीं था सिवाय मेरे चेहरे को छोड़कर।
यदि आस-पास कहीं भी शीशा उपलब्ध हो सकता तो जरूर अपना चेहरा देखता । मैंने उस आदमी की आँखों में अपनी तसवीर देखने की कोशिश की। लेकिन उसकी आँखों में झील की गहराई के सिवा कुछ भी न था। कुछ भी नहीं !
मैंने एक बार फिर उसके चेहरे की ओर ध्यान से देखा और मुझे लगा कि शायद उसकी उम्र में मैं भी ऐसा दिखने लगें।
उसने एक बार बड़े गौर से आस-पास व चारों ओर देखा। हम लोगों की ओर किसी का ध्यान नहीं था।
चारों ओर देख, वह आश्वस्त हो मुस्कराया और उसी समय हल्की-सी धूप निकल आई।
“तुम्हें पैसों की बहुत जरूरत है।” यह कह वह बड़े अर्थपूर्ण ढंग से मुस्कराया और उसने चमड़े का वह बैग खोलकर मेरे सामने कर दिया।
मुझे लगा, जैसे मैं स्वप्न देख रहा होऊँ। पूरी बैग दस-दस और सौ-सौ की नोटों से भरी हुई थी। उस समय मेरी मानसिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि मैं यह अनुमान लगा पाता कि बैग में आखिर कितने रुपये थे। वे दस हजार भी हो सकते थे, पचास हजार भी और एक लाख भी। शायद उससे अधिक भी ।
मैं नोटों की ओर देखता ही रह गया और मेरे मुँह से एक शब्द तक नहीं निकला। यदि बदली रही होती, जैसी कि थोड़ी देर पहले थी, तो मैं जरूर काँपने लग गया होता।
“यह पैसे आप मुझे क्यों दिखा रहे हैं ?” मैंने बहुत सारा साहस एक साथ इकट्ठा कर कहा।
अचानक एक साथ बहुत-सा प्रकाश हो गया और खिली हुई धूप चारों ओर फैल गई।
इस बीच उसने बैंग फिर से बन्द कर लिया था और बड़े इत्मीनान से सिगरेट पी रहा था।
“यह बैंग तुम अपने पास रखो। इसे ऐसे ही अपने पास बराबर रखे रहना। जब भी तुम्हें पैसों की बहुत जरूरत हो, जैसी कि आज है तुम इसमें से पैसे निकाल लेना। इसे साथ रखकर”
“लेकिन ये पैसे…”
“पहले मेरी बात सुनो।” उसने लगभग डाँटते हुए-सा कहा, “यह पैसे कैसे हैं और कहाँ से आए हैं, यह सब पूछने की कोशिश न करो। इस बैंग को कहीं कोने में डाल देना और जब पैसों की बहुत जरूरत हो, तभी इस ओर देखना।
डरो नहीं, यह बैग तुम्हें किसी भी तरह के झमेले में नहीं फँसाएगा, जब तक कि तुम इन सारे पैसों का एक साथ उपयोग न करना चाहो।”
चारों ओर फैली धूप बहुत अच्छी लग रही थी और मुझे नींद-सी आ रही थी। मेरी मानसिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि स्वयं कुछ सोच सकूं। मैंने रटे-रटाए-से स्वर में प्राइमरी स्कूल के किसी बच्चे की तरह कहा, “मैं दूसरों से चीजें नहीं लेता ।”
वह बड़े ही व्यंग्य से मुस्कराया और उसकी मुस्कराहट से बचने के लिए मैंने आँखें मूंद लीं। सोचा जब वह मुस्कराते-मुस्कराते थक जाएगा तभी आँखें खोलूंगा ।
लेकिन आँखें बन्द किए रहने के उस दौरान में ही मुझे नींद आ गई थी और धूप फिर कहीं नहीं थी।
आस-पास कहीं भी वह आदमी नहीं था और न सिगरेट का वह पैकेट ही, जो खाली हो जाने के बाद मैंने फेंक दिया था। मैं मुस्कराया, क्योंकि मुझे इस बात का अहसास हो गया कि सारा कुछ स्वप्न था।
लेकिन यह मुस्कराहट बहुत देर तक मेरे होंठों पर नहीं रह सकी। उठकर खड़े होते ही मेरा हाथ पैण्ट की जेब में गया, शायद यह जान लेने के लिए कि चैक सही-सलामत है या नहीं। लेकिन चैक के बदले पाकेट से सौ रुपये की एक नोट निकली और मेरा हाथ हल्के-से काँप गया ।
तो क्या उस आदमी का मेरे पास यहाँ आकर बैठना एक सत्य था ? अगर नहीं तो वह चैक कहाँ गई और रुपये कहाँ से आए ?
यदि मेरे पाकेट से सौ रुपये की नोट न निकलती तो मैं सारे कुछ को बड़ी आसानी से स्वप्न मान सकता था और अपने को उस अजीब-से हादसे से मुक्त कर सकता था। लेकिन सौ की वह नोट एक सच्चाई थी, क्योंकि उसी के सहारे मैंने अपना उधार चुकाया था और अपने कुछ दोस्तों को ‘पथेर पांचाली’ दिखाई थी।
बहुत दिनों बाद मैंने अपने एक दोस्त को ये सारी बातें सुनाई थीं, तो उसने कहा था कि दरअसल सारा कुछ ही तुम्हारे मन की उपज है, सारा कुछ, क्योंकि तुम्हारी चैक उस दिन कैश हो गई थी और बाद की सारी बातें मानसिक विभ्रम के सिवा कुछ भी नहीं थीं।
मैंने उससे किसी तरह की बहस नहीं की थी और आपसे भी नहीं करूंगा। आप चाहें तो इन सारी बातों में विश्वास कर सकते है और चाहें तो नहीं भी। इस कहानी को आपको सुनाने के पीछे कोई मोटिव नहीं था और मैं चाहता हूँ कि आप भी कोई मोटिव इन्क्लूड न करें।
ईश्वर की सत्ता में मैं आज भी विश्वास नहीं करता।
Iऔर जैसा कि मैंने कहा, ईश्वर में विश्वास न करना, अभिभावकहीन होना व असफल अभिभावक होना ये तीनों कितनी भयानक बातें हैं, इसे बिना अनुभव के नहीं जाना जा सकता। और आज आठ साल बाद भी इन तीनों बातों के सिलसिले में मेरी स्थिति जरा भी नहीं बदली।
इसीलिए जब मेरे दोस्त ने कहा था कि सारा कुछ ही मानसिक विभ्रम था, तब मैंने उससे बहस नहीं की थी।
आपसे भी नहीं करूंगा।
((कहानी 1962/ ” किसी शनिवार को” संग्रह से.)
I
