किसान आंदोलन 19 वां दिनः देश भर में किसान भूख हड़ताल पर, कई हाईवे जाम

नए कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों ने अपने आंदोलन को और तेज कर दिया है । सरकार पर दबाव बढ़ाने के लिए किसान सुबह आठ बजे से भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। ये हड़ताल शाम पांच बजे तक रहेगी। देश भर में किसान और उनके समर्थन में हजारों लोग भीख हड़ताल पर बैठे हैं।

केंद्र नए कृषि संबंधी कानूनों में संशोधन की बात कह रही है। वहीं, किसान संगठन इसे रद्द करने की मांग पर अड़े हुए हैं। नए कानून के खिलाफ देश के अलग-अलग हिस्सों में किसानों ने भूख हड़ताल शुरू कर दिया है। छत्तासगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, राजधानी दिल्ली, हरियाणा, बिहार समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में किसान भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं। 

दिल्ली में भी सिंघु, टिकरी, गाजीपुर सीमा पर किसानों का धरना प्रदर्शन जारी है। वहीं, किसानों ने कई हाइवे को जाम कर दिया है।

किसान संगठन पिछले 19 दिन से राष्ट्रीय राजधानी की सीमा पर आंदोलन कर रहे हैं। सरकार ने किसान संगठनों को कृषि सुधार कानूनों में संशोधन का प्रस्ताव दिया था जिसे खारिज कर दिया गया था और आंदोलन तेज करने की धमकी दी गई थी। सरकार ने दिल्ली की सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। सीमा पर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।

एजेंसियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *