राहुल गांधी ने उत्तराखंड की घटना पर दुख जताया,बोले- देश तभी आगे बढ़ेगा जब महिलाएं सुरक्षित होंगी

राहुल गांधी ने शनिवार को मुरादाबाद और उत्तराखंड में हुई घटनाओं पर दुख जताया। उन्होंने कहा भारत तभी आगे बढ़ेगा जब महिलाएं सुरक्षित होंगी। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, मुरादाबाद और उत्तराखंड में लड़कियों के साथ हुई घटनाओं ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने कहा, मैं भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मैं कई प्रतिभाशाली युवतियों से मिल रहा हूं और सुन रहा हूं। एक बात स्पष्ट है, हमारा भारत तभी आगे बढ़ेगा जब देश की महिलाएं सुरक्षित होंगी।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 17वें दिन फिर से शुरू हो गई। इससे पहले शुक्रवार को इस यात्रा को विश्राम दिया गया था। सात सितंबर को यात्रा शुरू होने के बाद से यह दूसरा विश्राम दिवस था।

इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को मुरादाबाद और उत्तराखंड में हुई घटनाओं पर दुख जताया। उन्होंने कहा भारत तभी आगे बढ़ेगा जब महिलाएं सुरक्षित होंगी। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, मुरादाबाद और उत्तराखंड में लड़कियों के साथ हुई घटनाओं ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने कहा, मैं भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मैं कई प्रतिभाशाली युवतियों से मिल रहा हूं और सुन रहा हूं। एक बात स्पष्ट है, हमारा भारत तभी आगे बढ़ेगा जब देश की महिलाएं सुरक्षित होंगी।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने ट्वीट किया, “एक दिन के आराम के बाद, भारत जोड़ो यात्रा का 17वां दिन त्रिशूर जिले के पेरम्बरा जंक्शन से आज सुबह करीब 6:35 बजे शुरू हुआ। यात्री आज सुबह 12 किमी पैदल चलेंगे।” यह यात्रा आज सुबह के चरण में करीब 12 किमी की दूरी तय करेगी और अंबल्लूर जंक्शन पर समाप्त होगी। पेरम्बरा से शुरू हुई यात्रा में सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता भी शामिल हुए। 

भारत जोड़ो यात्रा के विश्राम दिवस के दिन कई खबरें ऐसी आईं, जिनमें कहा गया कि राहुल गांधी राष्ट्रीय राजधानी में हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने उन खबरों को खारिज किया है। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि कुछ टीवी चैनल्स और प्रिंट मीडिया के एक वर्ग द्वारा फैलाई जा रही फर्जी खबरों के विपरीत राहुल गांधी आज कंटेनर में दिन बिता रहे हैं, जो कि भारत जोड़ो यात्रा का एक विश्राम दिवस है। उन्होंने बताया कि भारत जोड़ो के यात्रियों के लिए एक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है और राहुल गांधी चलकुडी में आराम कर रहे हैं।

एजेंसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *