Oplus_19005440
बज़्मे अदब के तत्वावधान में “ब यादगारे कामरेड अकबर व सलमा सरोश” ऑल इंडिया मुशायरा का आठवां आयोजन 31 जनवरी 2026 को रायपुर के सिविल लाइंस स्थित वृंदावन हॉल में संपन्न हुआ।देश भर के नामचीन और मकबूल शायरों ने शिरकत की।
बज़्मे अदब के तत्वावधान में “ब यादगारे कामरेड अकबर व सलमा सरोश” ऑल इंडिया मुशायरा का आठवां आयोजन 31 जनवरी 2026 को रायपुर के सिविल लाइंस स्थित वृंदावन हॉल में संपन्न हुआ।
देश भर के नामचीन और मकबूल शायरों ने शिरकत की। जनाब आलम खुर्शीद, मोहतरमा तारा इक़बाल, प्रो रहमान मुसव्विर, मोहतरमा नीलोफर नूर, कुंवर रंजीत चौहान, मोहतरमा प्रियंवदा सिंह इलहाम, जनाब तसनीफ़ हैदर, मोहतरमा राफिया जैनब,मोहतरमा नुरुस्सबा सभी ने अपने बेहतरीन शेर और ग़ज़लों से समा बांध दिया।
बज़्मे अदब के इस आठवें आयोजन में उर्दू ज़ुबान की तरक्की और अदब की बेहतरी के लिए योगदान करने वाले वरिष्ठ शायर मोहतरम शरीफ बिलासपुरी एवं मोहतरम गौहर जमाली साहब का सम्मान भी किया गया।
गौरतलब है कि इस मुशायरे का सिलसिला साल 2015 से जारी है। यह एक पहल है, जिसमें अब तक 7 ऑल इंडिया मुशायरे, गुफ्तगू और दीगर प्रोग्राम आयोजित किए जा चुके हैं। पूर्व में ऑल इंडिया मुशायरे में जनाब गौहर रज़ा, मरहूम फहमी बदायुनी, जनाब इक़बाल अशहर, जनाब आमिर इमाम, जनाब राजेश रेड्डी, जनाब मदन मोहन दानिश, जनाब अज़हर इक़बाल, मोहतरमा तारा इक़बाल, मोहतरमा पूजा भाटिया, मोहतरमा शगुफ्ता यास्मीन जैसे कई नामचीन हस्तियां शिरकत कर चुकी हैं।
बज़्मे अदब के इस आयोजन में शहर के तमाम सुधिजन ,रसिक और साहित्य प्रेमी बड़ी तादाद में उपस्थित थे।
