Oplus_16908288
प्रभाकर चौबे संवाद श्रृंखला का 9 वाँ आयोजन 2 अक्टूबर 2026 को रायपुर में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में “वर्तमान परिस्थितियों में मीडिया” को लेकर विमर्श किया गया। इसके साथ ही प्रभाकर चौबे से जुड़ी स्मृतियाँ भी साझा की गईं।
प्रसिद्ध साहित्यकार, विचारक और संपादक प्रभाकर चौबे की स्मृति में प्रभाकर चौबे फाउंडेशन के तत्वावधान में प्रति वर्ष किया जाने वाला प्रभाकर चौबे संवाद श्रृंखला का 9 वाँ आयोजन 2 अक्टूबर 2026 को वृन्दावन हॉल रायपुर में संपन्न हुआ ।
इस कार्यक्रम में “वर्तमान परिस्थितियों में मीडिया” को लेकर “सामूहिक विमर्श” के रूप में संवाद एवं विमर्श का एक नया सिलसिला प्रारंभ किया गया। इसके साथ ही प्रभाकर चौबे से जुड़ी स्मृतियाँ भी साझा की गईं।
सबसे पहले प्रभाकर चौबे का स्मरण करते हुए जीवेश प्रभाकर ने सामूहिक विमर्श की इस अभिनव पहल पर प्रकाश डाला। विमर्श की शुरुवात वरिष्ठ साहित्यकार एवं एक्टिविस्ट अरुणकांत शुक्ला ने की। विमर्श में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ सुशील त्रिवेदी, वरिष्ठ व्यंग्यकार गिरीश पंकज, व्यंग्यकार राजशेखर चौबे ,प्रगतिशील लेखक संघ के सचिव नन्द कुमार कंसारी, एक्टिविस्ट उमा प्रकाश ओझा, एवं रियाज़ अम्बर ने परंपरागत मीडिया की दिशा, दशा एवं तेजी से फैलते सोशल मीडिया की चुनौतियों पर अपने विचार व्यक्त किये।
कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन प्रभाकर चौबे फाउंडेशन के संयोजक जीवेश प्रभाकर ने किया। आयोजन में नगर के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
